फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को शराब बांटते दो लोग गिरफ्तारी, प्रधान प्रत्याशी पति फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बनियाठेर क्षेत्र के गांव मउअस्सू में प्रधान पद के प्रत्याशी का पति अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं को शराब बांट रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भागने लगे। पुलिस ने शराब बांटते दो आरोपियों को पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस की ओर से दोनों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 44 देशी शराब के पव्वे बरामद किए हैं। वहीं, पुलिस प्रधान पद के प्रत्याशी के पति की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की पुलिस नरौली पुलिस चौकी इंचार्ज योगराज सिंह पुलिस बल के साथ शुक्रवार की सुबह गश्त कर रहे थे। पुलिस बल जब गांव मऊअस्सू से पहले रेलवे फाटक पहुंचा तो सूचना मिली कि गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी का पति अपने समर्थकों के साथ गांव में वोटरों को शराब वितरित कर रहा है। सूचना मिलने कुछ ही देर में चौकी इंचार्ज योगराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां प्रधान पद के प्रत्याशी का पति अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं को शराब वितरित कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अशोक व बिजेंद्र निवासी गांव मऊ अस्सू बताए हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध से 44 देशी शराब के पव्वे बरामद किए है। पुलिस की ओर से अशोक व बिजेंद्र के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें