फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नाले में गिरकर बीडीसी सदस्य के ढाई वर्षीय पोते की मौत

विज्ञापन
संभल में नाले में डूबकर जान गंवाने वाले आदित्य यादव का फाइल फोटो
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर में बुधवार की शाम नाले में गिरकर ढाई वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। बीडीसी सदस्य सोमवीर यादव ने शव की पहचान अपने पोते आदित्य यादव के रूप में की। बताया कि आदित्य खेलने के लिए शाम साढ़े बजे के करीब घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

मासूम की मां कश्मीरा देवी ने बताया कि ढाई वर्षीय बेटा आदित्य यादव बुधवार शाम 5:30 बजे बाहर खेलने के लिए निकल गया था। पति काम करने के लिए नोएडा गए थे। घर के परिजन खेतों पर काम करने गए थे। शाम सात बजे जब बेटा घर पर नहीं आया तो आसपास में तलाश की। पड़ोसियों के घर जाकर देखा लेकिन बेटा नहीं मिला। पूरे गांव में तलाश की गई। बाद में ससुर सोमवीर यादव ने टॉर्च से गांव की नाले को चेक किया। नाले में देखा तो बेटे का पैर दिखाई दिया। तुरंत उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। बिना पुलिस कार्रवाई के इकलौते बेटे के शव को गांव में ही दफन कर दिया गया।
0000
मां को दूध पिलाने की याद आई तो शुरू हुई तलाश
मृतक मासूम की मां कश्मीरा देवी रोते हुए बता रही थी कि बेटे को जब दूध पिलाने की याद आई तो उसकी तलाश की। लेकिन बेटा नहीं दिखाई दिया। ससुर ने परिजनों के साथ आसपास के पड़ोसी और गांव में तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

0000
कवर होता नाला तो नहीं जाती पोते की जान
गांव करीमपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमवीर यादव ने बताया कि तीन साल पहले जिला पंचायत निधि से गांव में किशनपाल के घर से और तालाब तक 800 मीटर नाले का निर्माण कराया गया लेकिन इसे कवर नहीं किया गया था। इससे पहले भी कई बच्चे नाले में गिर गए हैं। लेकिन समय रहते बच्चों को बाहर निकाल लिया गया।
000
ब्लॉक क्षेत्र के इन गांवों में कवर नहीं हैं नाले
पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव धुरैटा, असलमपुर, चपतियों की मढ़ैया, कैली पतरासी, पवांसा और करीमपुर हैं। जबकि चपतियों की मढ़ैया में बने नाले के नजदीक में परिषदीय विद्यालय भी है। पंचायत विभाग के द्वारा नाले बनाने के बाद साफ सफाई के भी कोई इंतजाम नहीं किए गए।
0000
पंचायत सचिव को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई गई थी। डेढ़ महीने पहले नालों की साफ-सफाई कराई गई थी। नाले के ऊपर कवर के लिए यदि ग्राम पंचायत प्रस्ताव करेगी तो कवर भी बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन

-अमरजीत सिंह, बीडीओ, पवांसा

संभल में नाले में डूबकर जान गंवाने वाले आदित्य यादव का फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें