फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एक माह पहले किशोरी का अपहरण में दो आरोपियों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव से एक माह पहले खेत से चारा लेने गई किशोरी के अपहरण के मामले में फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। किशोरी को पुलिस ने बीते सोमवार को ही साप्ताहिक बाजार के पास से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव किशोरी एक माह पहले शाम के समय पशुओं को चारा लेने के लिए खेत पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अगले दिन जानकारी होने पर किशोरी के पिता की ओर से फाजिलपुर गांव के रहने वाले गुड्डू एवं संजय के खिलाफ किशोरी का अपहरण कर ले जाने की तहरीर थाने में दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस ने एक माह के बाद किशोरी को 17 नवंबर को जुनावई में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के पास से बरामद कर लिया था। उस समय दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। गुरुवार की रात गोपनीय सूचना के आधार पर दबथरा रोड पर शराब के ठेके के नजदीक से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें