सरायतरीन(संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मझोला में बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे चंदौसी चकबंदी टीम के द्वारा पैमाइश के दौरान गाली-गलौज कर सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पति-पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव मझोला के लेखपाल अनुज कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव मझोला में चकबंदी विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निगरानी के अनुसार पैमाइश शुरू की गई थी लेकिन मौके पर ग्रामीण सेवाराम ने विरोध किया और गाली गलौज करने लगे मना करने पर मारपीट कर हमला करने को उतारू हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और चकबंदी विभाग की टीम ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। जबकि प्रस्तावित चक निगरानी के मध्य से 112 से हटाकर 505 गाटा बनाया गया है। सेवाराम सहमत नहीं थे। पत्नी के साथ सरकारी कामकाज में बाधा डाल रहे थे। मना करने के बाद भी लेखपाल और चकबंदी कर्ता को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मामले की सूचना विभाग की अधिकारियों को दी गई। कोतवाली प्रभारी को घटना की तहरीर देकर गांव मझोला निवासी सेवाराम और उनकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।