फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चोरी की योजना बना रहे दो आरोपियों काे भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की योजना बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सलीम निवासी मोहम्मदपुर काशी और अली निवासी जनैटा थाना बनियाठेर के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने इनके पास से पिलास, हथौड़ा, दो सब्बल, पेचकस, दो चाकू, एक रिवाल्वर, 18 हजार रुपये और एक आधार कार्ड बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर संभल थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि दोनों आरोपी पहले भी बनियाठेर और असमौली क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। साथ ही, दोनों के खिलाफ संभल और मुरादाबाद के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि उनका एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर, उप निरीक्षक दुष्यंत गोस्वामी, मदनमोहन शर्मा और ओम सिंह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें