संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरायतरीन में चेकिंग करने गई विद्युत टीम को बंधक बनाने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि सरायतरीन के बरखेरियान निवासी मोहम्मद अफसर और शरीफ को गिरफ्तार किया है। आरोपियाें को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मालूम हो हयातनगर बिजलीघर में तैनात जेई दीपक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह बुधवार को चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सरायतरीन के मोहल्ला बरखेरियान में बिजली चोरी पकड़ी थी। आरोपियों ने मारपीट की और बंधक बना लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसी क्रम में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।