फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किसानों से 12.26 लाख लेकर नहीं दी खाद

Fri, 15 Nov 2024 03:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। खाद देने का भरोसा देकर सहकारी समिति फिरोजपुर के सचिव ने किसानों से 12.26 लाख रुपये एडवांस जमा करा लिए, लेकिन एक माह बीतने के बाद न खाद मिली और न अब रुपये मिले। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने सचिव पर रुपये हड़पने का आरोप लगाकर मुरादाबाद के उप आयुक्त एवं उप निबंधक ने शिकायत की। इस पर जांच कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन

फिरोजपुर सहकारी समिति से जुड़े किसान सोनू कुमार, सुभाषचंद्र, पंकज कुमार, इसराइल, मोहम्मद हुसैन, शोभाराम, श्याम सिंह, सतवीर, तसलीम, वीर सिंह, अकरम आदि ने संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता मुरादाबाद को शिकायती पत्र देकर बताया कि सचिव ने समिति की लिमिट दस लाख रुपये बताकर खाद के नाम पर एडवांस रुपये जमा कराए। इस दौरान किसानों ने 12.26 लाख रुपये जमा कर दिए। खाद की गाड़ी आई तो कहीं और रिसीव करके बांट दी गई, उन्हें खाद नहीं मिली। इस पर रुपये वापस मांगे, जो नहीं मिले। स्थानीय स्तर पर अधिकारियों से शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता मुरादाबाद ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। इनसे दो दिन के भीतर आख्या मांगी गई है, ताकि अगली कार्रवाई की जा सके।
रूकनुद्दीन सराय समिति पर भी होगी जांच
सहकारी समिति रूकनुद्दीन सराय की भी जांच होगी। यहां पर सचिव द्वारा खाद होने के बावजूद न बांटने की शिकायत है। किसानों को जबरन परेशान करने का आरोप है। इस मामले में भी समिति जांच करके रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

फिरोजपुर और रूकनुद्दीन सराय समिति के सचिवों पर लगे आरोपों की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

वीर विक्रम सिंह, डिप्टी कमिश्नर/डिप्टी रजिस्ट्रार, सहकारिता, मुरादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें