फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, 11 बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने इनके पास से 11 बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली में सीओ जितेंद्र सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात तीन बजे कोतवाली पुलिस संभल-मुरादाबाद मार्ग चेकिंग कर रही थी। यहां से पुलिस चंदौसी चौराहे पर पहुंची और चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान मुरादाबाद की बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवकों को पुलिसकर्मियों ने टार्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया। दोनों युवक भागने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों को घेराबंदी करके दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो तमंचे बरामद हुए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ कर कुरैशी बोन मील के नजदीक अहाते से 11 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिलाली सराय निवासी मन्नान और बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव भुलावई निवासी मुकर्रम के रूप में कराई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली, गाजियाबाद और हरियाणा राज्य से चोरी की, सस्ते दामों पर बेचते थे बाइकें
संभल। सीओ जितेंद्र सिंह को आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद और हरियाणा राज्य से वाहन चोरी कर लाते थे और उसकी नंबर प्लेट बदलकर सस्ते दामों पर बेचते थे। बरामद की गईं 11 बाइकों को बेचने की फिराक में थे, इसलिए खाली पड़े अहाते में छिपाकर रखी थीं, जिन्हें एक-एक करके नंबर प्लेट बदलकर बेच देते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें