फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली थाने की पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य का चोरी का सामान, नकदी, तीन चोरी की बाइक व चोरी में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मुबारकपुर बंद व नरैठा मोहम्मदपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम कुलदीप निवासी पतेई खालसा, थाना डिडौली जनपद अमरोहा तथा मुस्कुरानअली निवासी राजा गालबपुर, थाना असमोली जनपद संभल बताए। पुलिस की पूछताछ और निशानदेही पर एक इन्वर्टर, दो बैटरियां, स्टेबलाइजर, फ्रिज, प्रिंटर, सोने-चांदी के आभूषण, 15,500 रुपये नकद, तीन चोरी की बाइक तथा चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी संभल, अमरोहा व मुरादाबाद समेत विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोरी का सामान बेच दिया करते थे।

बरामद सामान असमोली, हयातनगर, डिडौली समेत विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित पाया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। असमोली पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें