बहजोई। बृहस्पतिवार की देर रात साढ़े 12 बजे करीब मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर बहजोई-बबराला मार्ग के बीच पाठकपुर पुलिस चौकी के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बाइक में साइड मार दी। हादसे में बाइक पर गश्त कर रहे कांस्टेबल अशोक और बलवीर सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस दोनों सिपाहियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई ले गई, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार कर वापस भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि ट्रक का पिछला हिस्सा कांस्टेबल की बाइक से टच हो गया था। जिससे बाइक गिरने पर दोनों मामूली रूप से चोटिल हो गए। सीएचसी में उपचार कराया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।