फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बीस करोड़ से साफ होगा संभल नगर पर लगा पिछड़ेपन का दाग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका परिषद, संभल का मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना में चयन हुआ है। इससे विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। योजना के तहत प्रति वर्ष पालिका को 20 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

इस धन से पुस्तकालय, बरात घर, बहुउद्देशीय खेल सुविधाएं आदि उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा शहर को हाईटेक बनाने की दिशा में काम होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। लोगों का कहना है इससे संभल शहर पर लगा पिछड़ेपन का दाग दूर हो सकता है।
वैश्विक नगरोदय योजना में पालिका के शामिल होने के बारे में ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि विकास कार्यों को अब पंख लगेंगे। क्योंकि इस योजना में चयन के बाद शासन जो धन देता है, उसके अतिरिक्त 20 करोड़ रुपये की धनराशि प्रत्येक वर्ष के लिए मिलेगी। इससे नगर पालिका परिषद, विभिन्न प्रकार के काम करवा सकेगी। चयन के बाद नगर पालिका में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि, संभल नगर पालिका में 37 वार्ड हैं और यहां की करीब पांच लाख आबादी है। कहने को संभल जिला है लेकिन इसका मुख्यालय 26 किलोमीटर दूर बहजोई में स्थित है, इसलिए यहां कोई ऐसी सुविधाएं नहीं दिखती, जो हाईटेक हों। चूंकि अब योजना में पालिका शामिल हुई है तो विकास के साथ-साथ हाईटेक सुविधाओं की न सिर्फ उम्मीद बंधी है, बल्कि इससे नगर पालिका के पिछड़ेपन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें