फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से ट्यूबवेल ऑपरेटर का नहीं मिला मानदेय

सार

नगर पालिका के 42 कर्मचारी ट्यूबवेल ऑपरेटर ने ठेकेदार पर छह माह से मानदेय न देने का आरोप लगाया है।ऐसे में बिना मानदेय मिलने पर त्योहार कैसे मना सकते हैं।कर्मचारियों का कहना है कि दो दिन में मानदेय नहीं मिलता है तो वह शनिवार से हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका के 42 कर्मचारी ट्यूबवेल ऑपरेटर ने ठेकेदार पर छह माह से मानदेय न देने का आरोप लगाया है। दो दिन में मानदेय न मिलने पर शनिवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में कहा कि पैसे के अभाव में आर्थिक समस्या झेल रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नलकूप ऑपरेटर छह माह से मानदेय नहीं मिलने पर गांधी पार्क में एकत्र हुए। यहां ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि छह माह से मानदेय नहीं मिलने पर परिवार का पालन पोषण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के स्कूलों की फीस जमा नहीं हो पाई है। दिवाली व अन्य त्योहार सिर पर हैं। ऐसे में बिना मानदेय मिलने पर त्योहार कैसे मना सकते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि दो दिन में मानदेय नहीं मिलता है तो वह शनिवार से हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद अधिशासी अधिकारी विजय कुमार ने ऑपरेटरों को मानदेय दिलाने की आश्वासन दिया। इस अवसर पर रोहित अरोरा, राजीव कुमार, सत्य नारायण, दिनेश कुमर, अंकुर वार्ष्णेय, शमशाद, मुलायम सिंह, प्रदीप शर्मा, रतन सिंह, ऋषिपाल सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें