फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सत्संग भवन के निर्माण के विरोध में धरने पर बैठे ट्रस्ट पदाधिकारी

Thu, 26 Jun 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए मिली धनराशि से मेला भूमि पर अधूरे सत्संग भवन के निर्माण के विरोध में बुधवार को ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने धरना दिया। पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर हवन भी किया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर मेला भूमि पर पालिका के ठेकेदाराें ने अधूरे बने सत्संग भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। जानकारी होते ही मंदिर व मेला ट्रस्ट के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य के विरोध में मंदिर परिसर में धरने पर बैठ गए। अध्यक्ष अरुण गोस्वामी का कहना था कि बीते दिनों पालिका की ओर से वंदन योजना के तहत मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर के सुंदरीकरण को मिली धनराशि से मेला की भूमि पर सत्संग भवन का निर्माण शुरू करा दिया गया था। यह गलत है।
शासन से धनराशि जब मंदिर के सुंदरीकरण को मिली है तो यह धनराशि मंदिर के सुंदरीकरण में ही खर्च करनी चाहिए। मेला भूमि पर पालिका की ओर से सत्संग भवन का निर्माण शुरू कराने का विरोध किया जा रहा है। शासन व प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की गई, लेकिन किसी भी स्तर से सुनवाई नहीं की गई। पदाधिकारियों की ओर से पालिका पर अवैध कब्जा कर मेला भूमि को हड़पने का भी आरोप लगाया गया। इस बीच संजीव कुमार, हिमांशु वार्ष्णेय, कन्हैयालाल, मनोज कुमार व मोहन दुबे आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, ठेकेदारों का कहना था कि ईओ के निर्देश पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। वहीं, ईओ की ओर से निर्माण कार्य शुरू करने के लिए डीएम की ओर से निर्देश मिलने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें