फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत, ग्रामीणों ने दो घंटे लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बदायूं क्षेत्र के इस्लामनगर रोड पर ट्रक ने बाइक सवार दो मजदूरों को रौंद दिया। दोनों की मौत से गुस्साएं ग्रामीणों ने इस्लामनगर रोड पर दो घंटे जाम लगाए रखा। परिजनों ने मृतकों के एक साथी पर ट्रक के आगे धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर तहरीर ले ली है। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। बदायूं क्षेत्र में इस्लामनगर रोड पर हादसे में मरने दोनों युवक रिश्ते के साढ़ू लगते थे।
विज्ञापन

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल निवासी लक्ष्मण (26), सुरेंद्र (28) दोनों साहू खान चंद कोल्ड कोल्ड स्टोर में काम करते थे। बुधवार की शाम करीब चार बजे दोनों बाइक से गांव आ रहे थे। दूसरी बाइक पर एक अन्य युवक भी था। बदायूं जनपद की सीमा में इस्लामनगर रोड पर श्याम कोल्ड स्टोर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। हादसे में मौत की सूचना पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा की पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों आपस में रिश्ते के साढ़ू लगते थे। दोनों के पत्नियां आपस में चचेरी, तहेरी बहनें हैं। मृतक लक्ष्मण सिंह और सुरेंद्र दोनों मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। लक्ष्मण सिंह के दो बेटे हैं तथा सुरेंद्र सिंह के तीन बेटियां हैं। दोनों की मौत के बाद परिवार में कमाने वाला नहीं है। दोनों की पत्नियों के समक्ष बच्चों के पालन पोषण का संकट आ गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण व परिजनों का आरोप था कि दूसरी बाइक पर उनके साथ आए युवक ने धक्का देकर उनकी हत्या की है। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को उनकी तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मृतक लक्ष्मण के पिता हरीराम की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर में साथ में काम करने वाले युवक और कोल्ड स्टोर स्वामी को आरोपी बनाया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने के आश्वासन पर परिजन मान गए और करीब दो घंटे के बाद जाम खोल दिया। पुलिस ने दोनों के शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें