फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने महिला को कुचला, जाम लगाया

Sat, 21 Jan 2017 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौत से गुस्साए लोगों ने संभल-बहजोई मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने पीछाकर ट्रक को बहजोई के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन

पवांसा निवासी भागवती (55वर्ष) पत्नी गोर्वधन शुक्रवार को सुबह घर से घेर को जा रही थी। घर से निकलते ही संभल की तरफ आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे महिला ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। बहजोई से पहले ही पुलिस ने ट्रक को मय चालक के पकड़ लिया। उधर हादसे से गुस्साए लोगों ने संभल-बहजोई मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम एक घंटे तक लगा रहा। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। पवांसा के चौकी इंचार्ज बलराम सिंह ने आक्रोशित लोगों को चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वसन दिया। जाम खुलवाया। जाम खुलने के कुछ देर बाद ही सीओ चंदौसी, हयातनगर के थानाध्यक्ष सुनील अहलावत, बहजोई के थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज बलराम सिंह ने बताया कि ट्रक व चालक को पकड़ लिया गया है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें