सिरसी। संभल मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी रेलवे क्राॅसिंग पर रेलवे ने इंटरलॉक गेट लगाया था। जिसकी शुरुआत होना बाकी है। इंटरलॉक गेट के दोनों बूम भी लग गए थे। एक बूम को गन्ना लदे ट्रक ने तोड़ दिया था। इस पर कर्मचारियों ने दोनों बूम को खोल कर रख दिया। अब भी पुरानी व्यवस्था से ट्रेन क्राॅसिंग से गुजर रही है।
राजा के सहसपुर से संभल के बीच सिरसी रेलवे क्रॉसिंग पर इंटरलॉक गेट लगाया था। निर्माण कार्य की कार्यदायी संस्था सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार अमर सिंह ने बताया कि रेलवे क्राॅसिंग पर सिरसी की ओर लगे बूम को करीब 25 दिन पहले गन्ना से लदे ट्रक ने तोड़ दिया था। जिस पर रेलवे के कर्मचारियों ने दोनों बूम को खोल कर रख दिया। इंटरलॉक गेट की टेस्टिंग का काम भी चल रहा है। रेलवे किसी भी दिन गेट को चालू कर देगा।संस्था का काम पूरा होने वाला है। बताते चलें कि क्राॅसिंग पर ट्रेन का चालक फाटक से पहले ही ट्रेन रोककर स्वयं फाटक बंद करता है। फिर ट्रेन फाटक से पास होती है। इस प्रकिया में काफी समय लगता है।