फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चामुंडा देवी मंदिर मार्ग कीचड़ व पानी से सराबोर, निकलना हुआ दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। विकासखंड बनियाखेड़ा के गांव मानकपुर नरौली में प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित चामुंडा देवी मंदिर को जोड़ने वाले मार्ग पर जलभराव व कीचड़ से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कीचड़ भरे रास्ते से मंदिर तक जाने में काफी दिक्कत होती है और आए दिन स्कूल जाने वाले बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। मुख्य मार्ग में कीचड़ पसरी होने के कारण लोगों के घरों के सामने कीचड़ युक्त गंदगी के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है की मस्जिद के निकट इंटरलॉकिंग सड़क डाली गई थी, लेकिन चामुंडा मंदिर तक पहुंचने के लिए 30 प्रतिशत खड़ंजा मार्ग को छोड़ दिया गया। इसमें तमाम गड्ढे हैं, इसमें कीचड़ भरी रहती है मंदिर परिसर के आसपास सफाई व्यवस्था चौपट पड़ी है। कई सालों से ग्रामीण कीचड़ में जलभराव की समस्या से ग्रसित हैं। मंदिर जाने वाले मार्ग पर कीचड़ होने के वजह से फिसलन बढ़ गई है, जिसमें आए दिन श्रद्धालु गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव अवनीश उपाध्याय ने बताया कि यदि पुरानी कार्ययोजना में इसे शामिल किया गया है तो तत्काल समाधान कराया जा सकता है, अन्यथा इसे नई कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा।
-


चामुंडा मंदिर के निकट स्थित घर के सामने कीचड़ भरा पड़ा है, जिससे सड़क पर रपटन हो गई है श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में सड़क जलमग्न हो जाती है।
विज्ञापन

-कलावती देवी, स्थानीय निवासी

मकान के सामने कीचड़ भरा पड़ा है, जिससे घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। रोजाना इस समस्या से दो-चार होना पड़ता है शिकायत के बावजूद भी कोई निदान नहीं निकला।
-ज्योति देवी, स्थानीय निवासी

घर के सामने जलभराव युक्त कीचड़ से उठने वाली बदबू से जीना मुहाल हो गया है। अपने दो बच्चों के साथ रहती हूं लगातार गंदगी पसरी रहने से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है।
-बानो बेगम, स्थानीय निवासी

रास्ते में कीचड़युक्त जलभराव से सभी लोग परेशान हैं। जिम्मेदार लोग इस गंभीर समस्या को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे गांव के लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


-जैस्मीन, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें