फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मारी, चार घायल

Thu, 03 Apr 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के गांव दवोई खुर्द में सैदनगली-पाकबड़ा मार्ग पर बुधवार को ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रिपलर को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पर बैठे चार लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव हरियाना निवासी महेंद्र सैनी अपने तीन साथी जमील, सुहैल और सलमान के साथ ट्रैक्टर ट्रिपलर में पेड़ों की टहनियां लादकर मनोटा से आगे मातीपुर के पास ईंट भट्ठे पर जा रहा था। जैसे महेंद्र गांव दवोई खुर्द के पास पहुंचा तो पीछे से ओवरटेक करते समय ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रिपलर को पीछे से टक्कर मार दी और घसीटते हुए ले गया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर इसरार के मकान में बनी दुकानों में जा घुसा।
दुकानों के आगे बैठे फरमान, याकूब, उस्मान, अनस ने भागकर अपनी जान बचाई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान व दुकानें और ट्रैक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने लगा तो ग्रामीणों ने पीछा करके पकड़ लिया। पुलिस को बुलाया और ट्रक को पुलिस को सौंपा गया। इसके बाद ट्रैक्टर को बमुश्किल मकान के अंदर से बाहर निकाला गया, तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें