फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रक ने दंपती की बाइक में टक्कर मारी, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। बहजोई से बबराला की ओर जा रहे दंपती की बाइक में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर धनारी थाने से पांच सौ मीटर दूर ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक से उछलकर सड़क पर गिरी महिला की मौत हो गई। ट्रक समेत चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर जनपद के थाना अनूपशहर के गांव घरेरा निवासी जितेंद्र कुमार अपनी पत्नी के साथ बाइक से रिश्तेदारी में आंवला गए थे। सोमवार को वापस आते समय हाईवे पर धनारी थाने के पास शाम साढ़े पांच बजे पीछे आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी महिला छिटककर सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी बहजोई भेज दिया। जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। एसएसआई उपदेश कुमार ने बताया कि धनारी में दुर्घटना में महिला घायल हो गई थीं। उन्हें बहजोई अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। महिला के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें