फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अमरनाथ यात्रियों के भंडारे की सामग्री लेकर ट्रक जम्मू रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शिव बर्फानी मानव सेवा समिति की ओर से कैलाशी राजीव गुप्ता के नेतृत्व में बाबा अमरनाथ के दर्शन को जाने वाले यात्रियों के लिए भंडारे की सामग्री लेकर एक ट्रक सोमवार की रात पूजन अर्चन के बाद हर-हर महादेव के जयघोष के साथ जम्मू कश्मीर रवाना हो गया। एक जुलाई से शुरू होने वाली बाबा अमरनाथ की यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी। तब तक लगभग दो माह लगातार समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


भंडारे के लिए पूर्व की भांति इस वर्ष भी अमरनाथ श्राइन बोर्ड व जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा शिव बर्फानी मानव सेवा समिति चंदौसी को दी गई है। समिति के मुख्य सेवादार कौशल किशोर वंदेमातरम ने बताया कि अमरनाथ यात्रियों के लिए जम्मू में समिति की ओर से यह चौथा भंडारा होगा। यह भंडारा वर्ष जम्मू के भगवती नगर में स्थापित यात्री निवास के प्रांगण में लगाया जाता है।
सोमवार की रात सीता रोड स्थित गुप्ता कोल्ड स्टोरेज पर नगर के दानदाताओं द्वारा शिव बर्फानी मानव सेवा समिति के ट्रक पर खाद्य सामग्री व भंडारा में उपयोग होने वाली आवश्यक वस्तुओं को एकत्रित किया गया और यहीं से मूंछ वाले महादेव मंदिर के सामने से विधिवत पूजन के बाद ढोल नगाड़े के साथ भंडारा संचालक रूपेश शर्मा को सुपुर्दगी में ट्रक को रवाना किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान राजीव गुप्ता, अंशुल टनाटन, मनोज कुमार, राहुल सिंघल, विट्टू अग्रवाल, कपिल गुप्ता ओएलएफ, मौसम गुप्ता, संजय किराना, मेवाराम गुप्ता, जितेंद्र कुमार शीरा, अर्पित चंद्रा, शरद चंद्र लाले, शलभ गुप्ता, सुमित चानू, अक्षय किराना, अनूप जावा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें