फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रक और यात्रियों से भरी बस भिड़ी, दस घायल

Thu, 23 Apr 2026 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र में गवां-बबराला मार्ग पर गांव सिहावली के नजदीक बुधवार दोपहर 12:30 बजे के करीब यात्रियों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। बस में सवार 15 यात्रियों में से बस चालक समेत 10 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी बस के सामने से परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बबराला-गवां मार्ग पर चलने वाली निजी बस बबराला से यात्रियों को लेकर गवां जा रही थी। जैसे ही बस गांव सिहावली के नजदीक पहुंची, उसी समय रजपुरा की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक और बस में भिड़ंत हो गई। हादसा होता देख आसपास खेतों में काम करने वाले किसान और राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर आई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी रजपुरा में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई है। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है। वाहनों को कब्जे में लिया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


00000 यह हुए घायल बस चालक राजेश (38) निवासी गांव देवपुरा, परिचालक भूरे (35), यात्री अजीज अहमद निवासी सिंघौली कल्लू, सोनू शर्मा (40), ममता (38), अनमोल (11) निवासी बबराला, रूमाली (60) निवासी थाना धनारी के गांव दिनौरा, शिवदेवी (55) निवासी मलिकपुर, राजू (35) निवासी देऊपुरा, ट्रक चालक विवेक (45) ट्रक का परिचालक महिपाल (38) निवासी सिसौना डांडा। 000
विज्ञापन




सीएचसी में कम पड़ गए संसाधन रजपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर हुई ट्रक और यात्रियों से भरी बस की भिड़ंत में घायल हुए दस यात्रियों को जैसे ही सीएचसी रजपुरा के इमरजेंसी में पहुंचाया गया, वहां संसाधन कम पड़ गए। इमरजेंसी के रूप में जो कमरा उपयोग में लिया जा रहा है, उसमें मात्र दो से तीन ही बेड पड़े थे। घायलों की संख्या अधिक होने पर उन्हें इमरजेंसी में रखने के संसाधनों की कमी दिखाई दी। पहले से ही सीएचसी में चल रहा चिकित्सकों टोटा दिखाई दिया। मरहम पट्टी के लिए फार्मेसिस्ट, वार्ड बॉय और अन्य स्टाफ की मदद लेनी पड़ी। बाद में हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें