बबराला। बेटे के व्यवहार से परेशान होकर 70 वर्षीय पिता रविवार की शाम करीब छह बजे राजघाट पहुंच गए और रेलवे के पुल से गंगा में छलांग दी। वहां तैनात गोताखोरों ने उन्हें कूदते हुए देख लिया और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बचा लिया। व़ृद्ध के बेटे व अन्य परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।
राजघाट में गंगा किनारे कांवड़ यात्रा के लिए गंगा जल लाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गोताखोर व मोटर वोट तैनात है। रविवार की शाम करीब छह एक व्यक्ति ने रेलवे के पुल पर पहुंच गया और गंगा में छलांग लगा दी। वहो तैनात गोताखोरों ने मोटर वोट स्टार्ट कर तुरंत ही वृद्ध को बचा लिया और बाहर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वृद्ध ने पुलिस को बताया कि वह थाना बनियाठेर के गांव का रहने वाला है। उसका बेटा उसे परेशान करता है। उसके साथ अभद्रता करता है।
इस बात से आहत होकर व आत्महत्या करने के लिए राजघाट चला आया था और पुल से छलांग लगा दी थी। पुलिस ने वृद़्ध के बेटे को सूचना दे दी है। बेटा, ,अन्य परिजनों के साथ घर से पिता को लेना गया हुआ है। वृद्ध के बेटे ने बताया कि पिता सुबह छह बजे घर से निकले थे। वह राजघाट कैसे पहुंच गए। इसका नहीं पता। उनको परेशान करने वाली कोई बात नहीं है। वह पहले भी एक बार घर से निकल गए थे।