मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बुकनाला सादात में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार शाम करीब पांच बजे बंदरों के झुंड ने शान मियां (45) पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
गांव निवासी शान मियां के घर में बंदर घुस आए थे। जब वह उन्हें भगाने लगे तो झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। परिजन उन्हें तत्काल निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उपचार के बाद घर भेज दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक यह पहली घटना नहीं है।
तीन महीने पहले भी शान मियां बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं। गांव में आए दिन बंदर बच्चों और राहगीरों पर हमला कर रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बंदरों को पकड़कर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए ताकि गांव को राहत मिल सके। संवाद