फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दहेज में बुलेट बाइक न मिलने पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला की तहरीर देकर पति पर तीन तलाक और अन्य ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और अभद्रता का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। उससे उसकी एक वर्ष की बेटी है। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष ने पहले 50 हजार रुपये दहेज मांगा, जिसे मायके पक्ष ने दे दिया। बाद में एक लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसे बेटी सहित घर से निकाल दिया गया।
आरोप है कि 12 मई को मायके वाले उसे लेकर ससुराल पहुंचे। इस दौरान महिला के पिता 50 हजार रुपये देने लगे, लेकिन आरोपियों ने रुपये लेने से इन्कार कर दिया। महिला का आरोप है कि इसी दौरान देवर ने अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट की गई। महिला ने बताया कि 17 मई को पति आया और तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान ने बताया कि महिला की तहरीर पर गांव हसनपुर मुंजब्ता निवासी जाकिर, आमिर, सायबा, सुमेरा, साबिर हुसैन और गांव मुजफ्फरपुर निवासी यासीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें