फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सीढ़ी लगाकर घर में घुसे चोर, नकदी-जेवर समेत माल समेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कैथल गेट पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूर अक्रूरजी पुरम कॉलोनी में रविवार देर रात चोरों ने एक मकान को निशाना बना लिया। चोर पड़ोस के घर से सीढ़ी उठा कर मकान की बालकनी तक पहुंचे और खिड़की का लॉक तोड़ कर अंदर घुस गए। चोरों ने खंगाला कर घर में रखी करीब पौने तीन लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेत छह लाख से अधिक का माल समेट लिया। वारदात के वक्त मकान स्वामी नीचे कमरे में अकेले सो रहे थे और उन्हें घटना की भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन

अक्रूरजी पुरम कॉलोनी निवासी चंद्रहंस वार्ष्णेय ने बताया कि उनके दोनों बेटे शुभम और पारस व उसकी पत्नी बुधवार को अपनी बुआ के घर एटा गए थे, जबकि शुभम की पत्नी मायके गई थी। घर पर वह अकेले थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे कैथल गेट निवासी कामवाली बाई महिमा रोज की तरह ऊपर कमरों में साफ-सफाई करने पहुंची तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत नीचे आकर चंद्रहंस वार्ष्णेय को चोरी की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और जानकारी ली। घटना की जानकारी मिलने पर शुभम और पारस भी घर पहुंच गए। शुभम ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर रात करीब 2:10 बजे दो युवक घर के आसपास दिखाई दिए। फुटेज में दोनों पड़ोस में निर्माणाधीन बदायूं के दबतोरी निवासी विष्णु के मकान से सीढ़ी उठाकर लाते नजर आए। इसके बाद उन्होंने सीढ़ी के सहारे बालकनी तक पहुंचकर खिड़की का लॉक तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। करीब एक घंटे तक दोनों घर के अंदर रहे। सीसीटीवी में दोनों युवकों ने चेहरा ढक रखा था।
विज्ञापन

शुभम के मुताबिक चोर पूरी तैयारी और प्लानिंग के साथ आए थे, क्योंकि उन्होंने सीधे लॉकरों को ही निशाना बनाया। लॉकर तोड़ कर करीब पौने तीन लाख रुपये की नकदी, लगभग एक किलो चांदी, दो सोने की अंगूठियां और बच्चे का सोने का कड़े ले गए। शुभम और पारस ने बताया कि वह दोनों भाई बंगलूरू आदि शहर की निजी कंपनी में सॉफ्ट वेयर इंजीनियर हैं। इन दिनों वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं।

चोर निर्माणाधीन मकान में रख गए सीढ़ी
अक्रूरजी पुरम में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने चंद्रहंस वार्ष्णेय के पड़ोस में निर्माणाधीन मकान में रखी सीढ़ी को इस्तेमाल किया। चंद्रहंस के घर में सीढ़ी लगा कर अंदर घुस गए और वारदात को अंजाम देने के बाद चोर सीढ़ी हटा कर निर्माणाधीन मकान में ही रख गए।

घटना से सहमे काॅलोनी के लोग
अक्रूरजीपुरम में चोरी की वारदात से काॅलोनी के लोग सहमे हुए हैं। कालोनी की बाउंड्रीवाल के पीछे पतरौआ गांव है। कालोनी वासियों का कहना है कि आए दिन काॅलोनी में रात के समय आवाजें आती हैं। यहां काॅलोनी के पिछले हिस्से में रात के समय सन्नाटा पसरा रहता है। इससे बाहरी लोग दीवार फांद कर आ जाते हैं। काॅलोनी वासियों ने घटना के शीघ्र खुलासे और पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
-
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। पीड़ित की ओर से तहरीर भी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अनुज कुमार तोमर, कोतवाल चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें