चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के सीता रोड पर शनि देव मंदिर के पास चोरों ने शनिवार की रात कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के गोदाम का शटर काटने की कोशिश की। शटर ग्लैंडर से काटते समय जाग होने पर चोर फरार हो गए। रविवार की सुबह एजेंसी संचालक को घटना की जानकारी होने पर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोती निवासी रजत वार्ष्णेय की सीता रोड पर कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी का गोदाम है। रोजाना की तरह रजत शनिवार की रात दस बजे गोदाम का शटर बंद कर घर चले गए। रात को किसी ने चोरों ने गली में बने गोदाम के शटर को ग्लैंडर से काटने का प्रयास किया। चोर शटर का कुछ हिस्सा काटने में सफल भी रहे। मगर जाग व आवाजाही होने के कारण चोर फरार हो गए। रविवार की सुबह दस बजे गोदाम खोलने पहुंचे तो रजत ने शटर का कुछ हिस्सा कटा देखा। रजत ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की डीबीआर खराब होने के कारण घटना कैद नहीं हो सकी है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।