फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट पर शान से फहराया तिरंगा

Sun, 28 Jan 2018 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
tiranga
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट पर शान से तिरंगा फहराया गया। समूह में अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया। भारत माता की जय और बंदे मातरम् के जयकारों की गूंज रही। अफसरों को संविधान की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट पर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों समेत अफसरों व कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया। डीएम ने सभी को संविधान की शपथ दिलाई। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम राजेंद्र प्रसाद यादव, डिप्टी कलेक्टर अमित कुमार व प्रतिपाल सिंह चौहान समेत पीडी हरेंद्र कुमार सिंह, डीडीओ अरविंद कुमार, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी लक्ष्मीकांत तिवारी ने विचार रखे। एआर कापरेटिव योगेंद्रपाल सिंह, डीएओ डा. नरेंद्र प्रताप सिंह, सीवीओ विनोद कुमार, डीओ पीआरडी ओमप्रकाश व एडीआईओ मिथलेश कुमार आदि मौजूद रहे।


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर चढ़ाए पुष्प
ध्वजारोहण के बाद कलक्ट्रेट परिसर में बने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर पहुंचकर डीएम आनंद कुमार सिंह व सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने पुष्प चढ़ाए। वहीं रिजर्व पुलिस लाइन परिसर से जिले के स्वास्थ्य, शिक्षा, गन्ना, कृषि, सूचना, ग्राम्य विकास, पंचायत, समाज कल्याण व सहकारिता समेत 16 विभागों की ओर से मनमोहक झांकियां निकाली गईं। जो मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर होते हुए कलक्ट्रेट के निकट बड़ा मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें