फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करने के लिए शुक्रवार को संभल शहर में कई जगह कार्यक्रम हुए। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, सरकार से परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

जिला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शंकर चौराहे पर पहुंचकर शोक जताया। अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान डॉ.नाजिम, रविराज चाहल, शहजाद आलम, सफदर अल्वी, बब्बू खां, नजम खान, कमांडर अली, लखन सिंह आदि रहे।
दूसरी ओर, समाज हित संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने भी शोकसभा की। घटना पर दुख जताया। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महंत भगवानदास शर्मा, महिपाल सिंह, नकुल सिंह, संजीव, दिनेश कुमार, चंद्र प्रकाश, नितिन शर्मा, जोगेंद्र शर्मा, राजीव शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

0000
सपाइयों ने एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग उठाई
सपा के जिला सचिव सईद अख्तर इसराइली ने पदाधिकारियों के साथ मोहल्ला हिलाली सराय में शोकसभा की। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कहा गया कि हादसा दुखदाई है। दुख की घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। सरकार से मांग है कि मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। इस दौरान मोहम्मद जुहैब, मुस्लिम अंसारी, वसीम खां, शकील कुरैशी, मुनव्वर, इरशाद, सत्तार, अनवर, रमीज, आसिफ, फाजिल, वसीम, मुस्तफा आदि रहे। संवाद
00000
कांग्रेसियों ने रखा दो मिनट का मौन
संभल। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने आलम सराय में विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। हाजी आरिफ तुर्की, शिवकिशोर गौतम, फुरकान कुरैशी, मुशीर तरीन, जयप्रकाश सहगल, कौस्तुभ रस्तोगी, तहसीन, राहत जान, निसार हुसैन, नफीस, नईम आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें