चंदौसी। मेंथा व्यापारियों की एक बैठक शुक्रवार की शाम रामकृष्ण धर्मशाला में आयोजित की गई। जिसमें जीएसटी विभाग द्वारा मेंथा फर्म पर जा रही कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने रोष जाहिर किया।
वक्ताओं ने कहा कि पहले ही मेंथा ट्रेड बंदी के कगार पर है। यदि विभाग द्वारा इस प्रकार उत्पीड़न किया गया तो सभी फैक्टरियों को बंद करना पड़ेगा। बैठक में सभी व्यापारियों ने अपने-अपने विचार रखे। सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुरादाबाद में उच्च अधिकारियों से मिल कर इस संदर्भ में वार्ता करेगा और अपने व्यापार की स्थिति से अवगत कराएंगे। वरिष्ठ व्यापारी फूल प्रकाश वार्ष्णेय के द्वारा उच्चाधिकारियों से मिलने का समय लिया जाएगा। अध्यक्षता मेंथा एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल ने की। बैठक में अंकुर अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, विष्णु वार्ष्णेय, पवन अग्रवाल, अमित वार्ष्णेय, पंकज बंसल, अनूप अग्रवाल, राहुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद