फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम जमा करने पहुंचे ट्रांसपोर्टर की जेब काटी

Fri, 11 Nov 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
इस घटना से कुछ  देर के लिए बैंक में अफरा तफरी के साथ हंगामे भरा माहौल बन गया। पीड़ित ट्रांसपोर्टर ने बैंक के शाखा प्रबंधक और सुरक्षाकर्मियों से गुस्सा व्यक्त किया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन



रायसत्ती शहबाजपुरा निवासी ट्रांसपोर्टर मोहम्मद अनीस गुरुवार को सुबह 10 बजे से पहले ही स्टेट बैंक में दो लाख रुपये जमा करने के लिए बैंक के बाहर लगी लाइन में लग गए। लाइन में लोग धक्का मुक्की कर रहे थे। इसी दौरान मोहम्मद अनीस की जेब में रखे दो लाख रुपये किसी ने साफ कर दिए। जब अनीस ने जेब में रखे रुपये देखे तो वह गायब थे। इसके वह हक्का-बक्का रह गए। उन्होंने शोर शराबा और हंगामा करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी की। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बबराला (ब्यूरो)। सुबह को कस्बा में जैसे ही बैंक खुले तो सुरक्षा और भीड़ को संभालने के लिए कांस्टेबल मोहम्मद अरशद को राजघाट रोड़ पर पुलिस चौकी से सटी पीएनबी शाखा पर लगाया गया था।11 बजे जब ग्राहकों की भीड़ अधिक को गई तो कांस्टेबल ने सभी को बैंक के बाहर लाइन लगाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद सभी को एक-एक कर बैंक में प्रवेश कराया जा रहा था। सब कुछ शांत तरीके से चल रहा था तभी कस्बा के इंद्रा चौक निवासी पकंज कुमार पुत्र राकेश कुमार गुप्ता लाइन तोड़कर अंदर जाने लगे। सिपाही ने विरोध किया तो गाली गलौज की और अपने घर चला गया। कुछ देर बाद वह आया और सिपाही से भिड़ गया। वर्दी फाड़ते हुए हाथापाई की और झूठे मुकदमे फंसाने की भी धमकी दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने युवक से सिपाही को बचाया। पीड़ित सिपाही ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें