फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। एग्री स्टेट योजना के तहत जिले में संचालित फार्मर रजिस्ट्री को लेकर कृषि विभाग द्वारा कर्मचारी एवं खाद दुकानदारों की ब्लाक मुख्यालय पर हुई बैठक में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


एग्री स्टेट योजना किसानों के हित के लिए एक विशिष्ट आईडी प्रदान कराई जाती है। जिसे फार्मर रजिस्ट्री भी कहा जाता है। इस आईडी का उद्देश्य पीएम किसान सम्मान निधि, सब्सिडी, केसीसी ऋण, किसान फसल बीमा योजना जैसी सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। इसमें आधार, जमीन के रिकार्ड और ई-केवाईसी के जरिए पंजीकरण किया जाता है। वहीं किसानों को इन सभी सुविधाओं लाभ दिलाए जाने के लिए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होना जरूरी है।

इसको लेकर कृषि विभाग के अधिकारी एडीओ एजी मुकेश कुमार द्वारा खाद विक्रेताओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायक, सचिव, राशन डीलर को प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के किसानों की अधिक से अधिक फार्मर रजिस्ट्री बनाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर अवर अभियंता नलकूप जावेद इरशाद, सचिव खड़क सिंह, इंद्रेश कुमार, विपिन कुमार, मोहित कुमार, बीएमटी मलखान सिंह, एटीएम राजाराम, आजाद सिंह व रामकरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें