फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदौसी चौराहे से ट्रैफिक लाइट सिस्टम और सेल्फी प्वाइंट भी हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल शहर में चंदौसी चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के चौथे दिन ट्रैफिक लाइट सिस्टम और सेल्फी प्वाइंट को भी हटा दिया गया। कुछ ही समय पहले दोनों को यहां स्थापित कराया गया था। लेकिन अब यह अतिक्रमण की जद में आया, जिस कारण इसे तोड़ा गया है। इसके अलावा चौराहे के आसपास कई दुकानें और भवनों के छज्जे भी तोड़े गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, संभल शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कई तरह के कार्य होने हैं। इनमें चौराहों का सौंदर्यीकरण भी शामिल है। इसी के चलते चंदौसी चौराहे और इसके आसपास जो अतिक्रमण है, उसे हटवाया जाना जरूरी है। नगर पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी का कहना है कि प्रस्तावित कार्यों के अनुरूप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
चंदौसी चौराहे के आसपास अतिक्रमण के हट जाने से सड़क का चौड़ीकरण होगा और सौंदर्यीकरण के अन्य कार्य होंगे। वहीं, पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। बृहस्पतिवार को चंदौसी चौराहे पर बने सेल्फी प्वाइंट को भी हटाया गया। नवंबर 2024 में ही डीएम और और एसपी ने सेल्फी प्वाइंट की शुरुआत करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें