फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रूट डायवर्जन से दूसरे दिन भी रही जाम की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। संभल-बाईपास रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते किए गए रूट डायवर्जन के कारण नगर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति रही, जिससे राहगीर व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही संभल बाईपास क्रासिंग पर रेल कर्मियों की ओर से ट्रैक पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। इसके चलते चंदौसी, बबराला व इस्लामनगर की ओर से संभल की ओर जाने वाले वाहनों को रेलवे रोड, काठ बाजार, बर्तन बाजार, पुराना बाजार व चौकी पार होकर गुजारा गया। इस बीच यातायात पुलिस की ओर से काठ बाजार व बर्तन बाजार में वन वे ट्रैफिक किया गया। वहीं, काठ बाजार व बर्तन बाजार के मोड़ पर यातायात पुलिस की तैनाती रही।
साथ ही वाहनों की लंबी कतार के चलते रेलवे रोड समेतकाठ बाजार, बर्तन बाजार, पुराना बाजार व चौकी पार आदि आदि मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति रही। यह बात दीगर है कि यातायात पुलिस कर्मी यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक,शाम 4 बजे संभल बाईपास रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य पूरा हो गया। इसके बाद संभल बाईपास पर यातायात सुचारू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें