फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल शहर में आज से सात दिन तक ट्रैफिक डायवर्जन

Wed, 01 Oct 2025 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बुधवार की सुबह पांच बजे से सात अक्तूबर तक संभल में रूट डायवर्जन रहेगा। चंदौसी मार्ग स्थित कुरुक्षेत्र मैदान में बृहस्पतिवार को रावण दहन भी किया जाएगा। मेला की वजह से काफी भीड़भाड़ रहती है। साथ ही धान की आवक बढ़ने से शहर में जाम की स्थिति बन रही है। इसको देखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। बड़े वाहन रूट डायवर्जन वाले मार्ग से होकर ही अपने गंतव्यों की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

यातायात पुलिस प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि दशहरा मेला व रावण दहन संभल में कुरूक्षेत्र मैदान पर होता है। मुख्य मार्ग पर भीड़भाड़ रहती है। इसको देखते हुए चंदौसी मार्ग का यातायात चंदौसी-मुरादाबाद बाईपास से होकर गंतव्यों की ओर भेजा जाएगा। इसी तरह संभल शहर से चंदौसी की ओर जाने वाला यातायात भी बाईपास से होकर ही आगे जाएगा। मंगलवार को रूट डायवर्जन के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक सात दिन लागू रहेगा। यदि जरूरत रहेगी तो इसकी अवधि बढ़ा दी जाएगी।
इस तरह किया गया है रूट डायवर्जन-

1- बहजोई और गवां की तरफ से आने वाला यातायात जिसे असमोली हसनपुर गजरौला जाना है वह संभल में चौधरी सराय से चंदौसी चौराहा होते हुए वाजिदपुरम बाईपास से अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
विज्ञापन

2- चंदौसी से आने वाला यातायात जिसे हसनपुर-गजरौला जाना है। वह चंदौसी मार्ग से बाईपास होते हुए वाजिदपुरम बाईपास होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
3- हसनपुर-गजरौला से गवां और बहजोई जाने वाला यातायात खग्गुपुरा बाईपास से चौधरी सराय होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
4- मुरादाबाद से गवां और बहजोई जाने वाला यातायात वाजिदपुरम बाईपास होते हुए चंदौसी चौराहा से चौधरी सराय होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
00000000

कोट

दशहरा के चलते रूट डायवर्जन लागू किया गया है लेकिन धान की आवक भी बढ़ गई है। इसको देखते हुए 7 अक्तूबर तक शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। सुबह 5 से रात 9 बजे तक यह लागू रहा करेगा।
विज्ञापन


दुष्यंत कुमार, प्रभारी, यातायात पुलिस, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें