फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी हित में काम करने वाले व्यापारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय आह्वान पर कैंप कार्यालय पर बुधवार को प्रेरणा दिवस सादगी और सोशल डिस्टेंस के साथ मनाया गया। इस मौके पर संगठन से जुड़े व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने कहा कि 26 मई 1989 लखनऊ में सर्व छापे के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से युवा व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल की मौत हो गई थी। तब से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल 26 मई को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाता है। आने वाली पीढ़ी को यह प्रेरणा मिलती है कि हर संघर्ष चाहे वह पुलिस से हो या अन्य किसी विभाग द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न होता है। तब भी व्यापारी अपने कर्तव्य में सदैव आगे रहता है। इस मौके पर युवा प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी ने कहा कि व्यापारी भी डाक्टर, पुलिस की तरह फ्रंट लाइन वर्कर हैं। वह सरकारी खजाने में राजस्व व टैक्स देकर सरकार चलाने में मदद करते है। इसमें व्यापारियों के हित में कार्य करने वाले व्यापारी को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में गोविंद ठाकुर, खालिद यामीन ,सुभाष चंद्र , मोहम्मद दानिश, तनवीर अहमद ,मोहम्मद सलमान शामिल रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से उमेश वार्ष्णेय, प्रभात कृष्णा, सुशील अग्रवाल, अनुज वार्ष्णेय, प्रमोद कुमार, आमिर मोहम्मद, राशिद, अशोक बजाज, विकास मिश्रा, सुनील गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें