चंदौसी। जिला मुख्यालय बहजोई बनाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल ने बड़ा बाजार के सुपर मार्केट में प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि जब से संभल जिला अस्तित्व में आया है। तब से अधिकांश सरकारी कार्यालय बहजोई में ही स्थित हैं। इसलिए नागरिकों की सहूलियत को देखते हुए जिला मुख्यालय बहजोई में ही रहने दिया जाए।
शुक्रवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी बड़ा बाजार के सुपर मार्केट में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने प्रदर्शन कर बहजोई को जिला मुख्यालय बनाए जाने की मांग की। संगठन के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने बताया कि बहजोई और चंदौसी ऐसे शहर हैं। जहां यातायात सुलभ और आसान है। दोनों शहरों से कोई भी व्यक्ति जिले के किसी कोने में आसानी से आ-जा सकता है।
बताया कि जब जिला संभल अस्तित्व में आया, तब से अधिकांश सरकारी कार्यालय बहजोई में ही स्थायी रूप से स्थापित है। अब अगर मुख्यालय बहजोई से अन्य जगह स्थानांतरण होता है, तो सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए नागरिकों की सहूलियत को देखते हुए जिला मुख्यालय बहजोई में ही रहने दिया जाए।
प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश मंत्री शाहआलम मंसूरी, राजू चड्डा, शिशिर वार्ष्णेय, शुभम अग्रवाल, मोहित सिंह, नितिन रस्तोगी, सचिन वार्ष्णेय, विशाल, अजित ठाकुर, मेहताब, उमेर शमशी आदि मौजूद रहे।