फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खेत में शौच करने की जिद पर दुपट्टे से दबा दिया महिला का गला

Tue, 10 Oct 2023 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहजोई। खेत में शौच करने की जिद के कारण महिला की उसके ही दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। यह कहना था गांव जैतपुर निवासी महिला के गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी का।
एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने प्रेसवार्ता करते हुए बीती 2 अक्तूबर को कोतवाली क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी महिला गीता की हत्या के बाद शव बाजरे के खेत में मिलने की घटना का खुलासा किया। सोमवार को दोपहर साढ़े बारह बजे करीब अपने दफ्तर पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए एसपी ने बताया कि महिला की हत्या के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। साथ ही मौके पर फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम की ओर से घटनास्थल का बारीकी से मौका-मुआयना किया गया था। वहीं एएसपी की देख-रेख व सीओ के नेतृत्व में गठित टीमों समेत एसओजी व सर्विलांस के सहयोग से प्रभारी इंस्पेक्टर विद्युत गोयल ने आरोपी गिरीश निवासी गांव जैतपुर को सुबह तड़के पौने पांच बजे करीब कैलादेवी चौराहे से गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी की निशानदेही पर उसके खेत में बनी झोपड़ी के नीचे मिट्टी में छिपाई गई मृतका की चप्पल व शौच की पानी की बोतल को भी बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि बीती 2 अक्तूबर को सुबह साढ़े ग्यारह बजे करीब गीता उसके खेत पर शौच को आई थी। खेत पर पानी चलाने के कारण गीता को शौच के लिए मना किया। वह नहीं मानी, तो गुस्सा आने पर अगरपाल के बाजरे के खेत में ले जाकर उसी के दुपट्टे से गला दबाकर गीता की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




गांव का ही निकला गीता का हत्यारोपी
बहजोई। गांव जैतपुर निवासी महिला गीता का हत्यारोपी गिरीश गांव का ही निकला। सीओ ने बताया कि करीब 25-30 लोगों से पूछताछ तथा कई अन्य बिंदुओं पर मंथन करने पर सामने आया कि महिला का हत्यारोपी गांव का ही है। गांव में मृतका का घर बाहर की ओर है, जबकि हत्यारोपी का घर गांव में अंदर की ओर है।
विज्ञापन




यह थी पूरी घटना
बहजोई। बीती 2 अक्तूबर को गांव जैतपुर निवासी महिला गीता का शव दोपहर साढ़े चार बजे करीब बाजरे के खेत में देखा गया था। उसके कपड़ों की हालत अस्त-व्यस्त थी। पैरों में जख्म थे तथा गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। पूरे मामले में जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में पुलिस विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए हत्यारोपी की तलाश कर गिरफ्तारी करने में जुट गई थी। परिजनों के मुताबिक महिला मानसिक तौर पर भी कुछ कमजोर थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें