चंदौसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा। रविवार की सुबह 11 बजे व्यापार मंडल के पदाधिकारी तहसील परिसर पहुचे। जहां उन्होंने आयुष्मान कार्डों से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा।
ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है। सरकार की नई नीति के तहत जिस राशन कार्ड के छह से अधिक यूनिट है। सिर्फ उन्हीं राशनकार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। सरकार की इस नीति से छोटा परिवार सुखी परिवार कहावत पर अमल करने वाले परिवार परेशान है। साथ ही इस नीति से जनता में यह संदेश जा रहा है कि बड़ा परिवार से ही लाभ मिल सकता है। वहीं सरकार के निर्देशानुसार 60 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों के भी आयुष्मान कार्ड बनेंगे। लेकिन इसकी कोई ऑनलाइन साइट उपलब्ध नहीं होने के कारण जन सेवा केंद्र पर वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड नहीं बनते। उद्योग व्यापार मंडल ने राशनकार्डों में दो से छह यूनिट वाले धारक एवं वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने की मांग की। कहा की सर्वप्रथम पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड ही बनाए जाए और छह यूनिट की नीति को खत्म किया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर, प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी, सुभाष पाल, मोहम्मद मुजीब, शुभम वाष्र्णेय, मयंक वाष्र्णेय, चिंकल आदि व्यापारी शामिल रहे।