फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लकी ड्रा के विजेता 46 किसानों को दिए गए ट्रैक्टर व उपहार

Fri, 28 Mar 2025 12:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहजोई।
फसल बेचने के लिए मिले कूपनों का लकी ड्रा होने के बाद विजेता 46 किसानों को समारोहपूर्वक ट्रैक्टर समेत अन्य उपहार दिए गए। वहीं, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना के तहत चार लाभार्थियों को 12 लाख रुपये की धनराशि का प्रतीकात्मक चेक दिए गए।
मंडी सचिव मोहित फौजदार ने बताया कि कृषक उपहार योजना के तहत पांच हजार रुपये का गेहूं, धान व सरसों आदि अनाज बेचने पर प्रत्येक किसान को एक कूपन दिया गया था। इस प्रकार बहजोई मंडी समिति से जुड़े 325 किसानों को 3,96,45000 रुपये का अनाज बेचने पर 7929 कूपन दिए गए थे। इन सभी कूपन का लकी ड्रा होने पर 46 किसानों को विजेता घोषित किया गया था। इस प्रकार इनमें से दो किसानों को ट्रैक्टर, दो को पावर टिलर, छह को पंपिंग सेट, सात को टीवी, आठ को पावर स्प्रेयर, 8 को मिक्सर ग्राइंडर, 3 को पावर डि्रवेन हार्वेस्टर व 10 को सोलर, पावर पैक संयंत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना के लाभार्थियों में गांव सादातबाड़ी निवासी वीरेश, बहरौली निवासी दिनेशपाल, अहमदनगर पस्तौरा निवासी राजेश कुमारी व बिचौला निवासी शांति को तीन-तीन लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र रिंकू, एडीएम प्रदीप वर्मा व एसडीएम निधि पटेल, डीएफएमओ संजीव कुमार राय समेत सुशील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें