फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार झुलसे

Sat, 24 Oct 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव गंगहेटा में शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन से हादसा हो गया। बाजरे की पराली लेकर घर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इस घटना में ट्रॉली में आग लग गई और करंट फैलने से चार लोग झुलस गए। वहीं दूसरी ओर बिजली निगम के चंदौसी डिवीजन एक्सईएन विनोद कुमार का दावा है कि हादसा हाईटेंशन लाइन से नहीं हुआ है। जेई ने उनको यही जानकारी दी है।
विज्ञापन



गांव गंगहेटा निवासी मनवीर ट्रैक्टर चला रहे थे। ट्रॉली पर उसके साथ हरवेश, मनवीर की पत्नी ममता और ओमवीर बैठे थे। यह हादसा सिसौना मार्ग पर हुआ, जहां हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे लटके हुए थे। जैसे ही ट्रॉली तारों के संपर्क में आई, पराली में तुरंत आग लग गई। आग लगने के साथ ही ट्रॉली में करंट भी फैल गया, जिससे उस पर बैठे लोग झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।







घायलों में ट्रैक्टर चालक मनवीर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव के लोगों ने बिजली निगम पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे लटके हुए हैं। इस संबंध में बिजली निगम से कई बार शिकायत भी की गई थी। हालांकि, ग्रामीणों की शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सुनवाई हो गई होती तो हादसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें