फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर मार्सिडीज से ज्यादा टैक्स क्यों

Tue, 14 Nov 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
धनारी में भाकियू की महापंचायत को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन।
विज्ञापन
भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हकों व अधिकारों में घटतौली कर रही है। जीएसटी में मर्सिडीज कारों से अधिक ट्रैक्टर पर टैक्स लगाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सरकार को ट्रैक्टर को राष्ट्रीय वाहन घोषित करना चाहिए, क्योंकि ट्रैक्टर सिर्फ किसान चलाते हैं, वह वाणिज्यिक वाहन नहीं है, वह कृषि प्रधान देश में राष्ट्रहित का काम करता है।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश सचिव बिजेंद्र सिंह यादव के संयोजन में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में प्रदेशाध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहाकि सरकार ने आलू खरीद में ग्रेडिंग लगाई, जिससे आलू खरीदा नहीं जा सका। अब धान बिचौलियों को देना पड़ रहा है।

भाकियू को उसकी सराहना करेगी जो अच्छा काम करेगा, किसान विरोधी कार्य होंगे तो विरोध करेगी। भाकियू के झंडे और टोपी का प्रयोग कुछ संगठन खुद को किसानों का संगठन बताने लगे हैं, वह भाकियू के झंडे, डंडे, टोपी का इस्तेमाल बंद करें और खुद की पहचान बनाएं। धनारी में कार्यकर्ता झांझन लाल पर जो फर्जी गैंगस्टर लगाई गई है, उसे हटवाया जाएगा, अन्य विरोध प्रदर्शन को सरकार तैयार रहे। दिल्ली में कहा जा रहा हैकि पंजाब में किसानों की पिरौली जलाने से धुंध छाई है, यह गलत है, धुंध का कारण वाहनों का धुंआ है।
विज्ञापन


पिरौली जलाए तो कई दिन हो गए, यदि वह धुआ होता तो सुबह दोपहर शाम को कम बढ़ नहीं होता। उन्होने ट्रैक्टर को राष्ट्रीय वाहन घोषित करने की मांग की। उनके साथ प्रदेश सचिव बिजेंद्र सिंह यादव, चौधरी सुनील कुमार, मोहर सिंह यादव आदि थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें