अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, किशोर की मौत
गवां(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हिरौनी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार किशोर की मौत हो गई।जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं किशोर की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव हिरौनी निवासी बिजेंद्र सिंह का 12 वर्षीय बेटा शनिवार की दोपहर 11 बजे के करीब घर से खेत पर गायों की रखवाली करने के लिए जा रहा था।इसी दौरान गांव के ही धम्मू उर्फ धर्मेंद्र अपनी ट्रैक्टर ट्राली से ब्रिजेश और इंद्रपाल के साथ जंगल की ओर मिट्टी भरने जा रहे थे। रास्ते में किशोर भी ट्रैक्टर ट्राली पर बैठ गया। जंगल की ओर जाते समय अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से अमलेश 12 पुत्र बिजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक धम्मू उर्फ धर्मेंद्र, ब्रिजेश और इंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया। किशोर की मौत होने से मां रेखा का रो-रो कर बुरा हाल है।