संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील गेट पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
चंदौसी (संभल)। तहसील बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं पिछले दो दिनों से तहसील की समस्त न्यायालयों का कार्य बहिष्कार कर रखा है। शनिवार को तहसील के अधिवक्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर तहसील गेट पर नारेबाजी कर की। सीओ व प्रभारी निरीक्षक के समझाने पर अधिवक्ता शांत हुए। अधिवक्ताओं की मांग है कि तहसील के 14 गांवों अंतिम अभिलेख तहसील में तैयार कराया जाए।
तहसील के अधिवक्ता बृहस्पतिवार से 14 गांव का अंतिम अभिलेख तैयार करने को संभल स्थानांतरण करने के खिलाफ आंदोलनरत है। साथ ही अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील की न्यायालयों में भ्रष्टाचार व अनियमितताएं व्याप्त है। इसलिए अधिवक्ताओं पिछले दो दिन से तहसील की समस्त न्यायालयों का बहिष्कार कर रखा है। शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें दोपहर साढ़े बारह बजे जिलाधिकारी मनीष बंसल व एसपी चक्रेश मिश्र फरियादियों की शिकायत सुन रहे थे, तभी तहसील के समस्त अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए तहसील गेट पर एकत्र हो गए और एसडीएम व तहसीलदार के विरुद्ध नारेबाजी करनी शुरू कर दी। शोर-शराबा होने पर सीओ दिनेश कुमार व प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद अधिवक्ता शांत हुए। अधिवक्ताओं का कहना था कि तहसील न्यायालयों में अनियमितताओं का बोलबाला बना हुआ है। 14 गांव का अंतिम अभिलेख तैयार करने को संभल भेज दिया गया। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी बना रहेगा। नारेबाजी व प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष राघव सिंह यादव, सचिव महीपाल सिंह, दिनेश यादव, बलराम शर्मा, शिवओम शर्मा, गजेंद्र सिंह, रामगोपाल सैनी, धनवीर सिंह, नरेश कुमार, पिंटेश शर्मा, बाबूलाल, अमर सिंह यादव, राजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह भाटी, नेत्रपाल सिंह, ओमप्रकाश प्रजापति, रितेश कुमार, ओमप्रकाश राव, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।