फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: अनियंत्रित ट्रैक्टर आठ फीट गहरी खंदक में पलटा, वाहन के नीचे दबने से बालक की मौत, चार घायल

Tue, 11 Apr 2023 08:46 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सरायतरीन (संभल)

सार

जंगल में खेतों पर काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। बमुश्किल ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों और बच्चों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लहरा कमंगर में मंगलवार की सुबह दस बजे गंगा नहर के नजदीक खेत में ट्रॉली छोड़कर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर आठ फीट गहरी खंदक में पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार पांच बालकों समेत सात लोग नीचे दब गए। इसमें असद (12) पुत्र कल्लू निवासी लहरा कमंगर की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल चार बालकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर को इकबाल चला रहा था। वह ट्राली को जंगल में छोड़कर थ्रेशर लेने घर जा रहा था। ट्रैक्टर पर इकबाल के बड़े भाई कल्लू का बेटा असद (12) और छोटा बेटा शबनूर (8) के अलावा मोहम्मद अरशद (तीन) पुत्र आकिल, सोशल (पांच) पुत्री इकबाल, बाबू (आठ) पुत्र इस्माईल और आकिल भी बैठे हुए थे।

विज्ञापन

कल्लू ने बताया कि इकबाल खेत पर ट्रॉली को छोड़ने के बाद घर जा रहा था। तभी मध्य गंगा नहर के नजदीक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खाई में पलट गया। जंगल में खेतों पर काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। बमुश्किल ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों और बच्चों को बाहर निकाला गया। गांव के ही निजी वाहन से उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने असद को मृत घोषित कर दिया। देर शाम शव दफन कर दिया गया है।
विज्ञापन

बालक की मां की जायदा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बालक अपने तीन भाई और तीन बहनों में पांचवें नंबर का था। वहीं दूसरी ओर अन्य बालकों की हालत गंभीर है। इनका उपचार संभल के निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार ने कार्रवाई किए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है। थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। हादसा कैसे हुआ है इसकी जानकारी कराते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें