चंदौसी। पथरा मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में मोहम्मदपुर मई गांव निवासी छत्रवती (55) की मौत हो गई। जबकि चला रहा बिलारी के गांव पालनपुर निवासी राज और उसकी सास विमला गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें रेफर किया गया है।
बिलारी कोतवाली के पालनपुर गांव निवासी राज बिसौली के मोहम्मदपुर मई स्थित अपनी ससुराल आया था। बृहस्पतिवार की दोपहर राज अपनी सास विमला और उनकी पड़ोस की छत्रवती को लेकर बिलारी के शहरिया गांव जा रहा था। ओरछी- पथरा रोड पर चंदौसी की ओर आ रहे मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छत्रवती की मौत हो गई, जबकि राज और उसकी सास विमला घायल हो गई। एंबुलेंस से इन्हें चंदौसी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को रेफर कर दिया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया। जिसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने महिला के शव को पीएम को भेजा है।