फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(संभल)। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर शनिवार रात आलू से लदे कैंटर ने आगे चल रहे धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक संभल के रजपुरा थानाक्षेत्र के केसरपुर गांव निवासी भूपेंद्र यादव (30) की मौत हो गई। हादसा मार्ग पर बंद पड़े एक पेट्रोल पंप के पास हुआ।भूपेंद्र यादव ट्रैक्टर-ट्राॅली में धान लादकर गढ़मुक्तेश्वर जा रहे थे। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर एक बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए आलू लदे कैंटर ने ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहन खड़े हो रहने से यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने वाहनों को सड़क से अलग हटवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में कर लिया है। कैंटर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई।
विज्ञापन

भूपेंद्र की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। उन्होंने अपने पीछे पत्नी और पांच साल का मासूम बेटा छोड़ा है। परिजनों में शोक व्याप्त है। भूपेंद्र खेती करते थे। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें