फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक पलटा दबकर महिला की मौत

Wed, 12 Oct 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जनेटा में सुबह साढ़े पांच बजे उर्वरक से भरा तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। कूड़ा डालने आई शहाना (19) पत्नी नजर मोहम्मद इसके नीचे दब गईं और उनकी मौत हो गई। 
शहाना के परिजन सूचना पर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद शहाना के शव को बाहर निकाला। ट्रक  स्वामी और शहाना के परिजनों में बातचीत के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


पिकअप बिजली के पोल सेे टकराई, एक की मौत
संभल। मजदूरों से भरी पिकअप मैक्स गंवा रोड पर हाजीपुर गांव के पास बिजली लाइन के खंभे से टकरा गई। एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। मैक्स में आठ मजदूर बैठे थे। घायलों को जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर कर दिया। असमोली थाना क्षेत्र के गांव टांडा कोठी निवासी प्रेमपाल सिंह, विनोद (30 वर्ष) और अबरार पांच दिन पहले दौलतपुरी गांव में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने के लिए गए थे। मंगलवार को शाम सात बजे तीनों लोग न्य मजदूरों के साथ पिकअप मैक्स में बैठकर गांव लौट रहे थे। जैसे ही पिकअप मैक्स गंवा मार्ग पर हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर की पुलिया के पास  पहुंची तो अनियंत्रित होकर मैक्स बिजली लाइन के खंबे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज लगी की खंभा भी टूट गया। इसमें विनोद की मौके पर मौत हो गई। जबकि प्रेमपाल और अबरार घायल हो गए। हादसे के वक्‍त बिजली नहीं आ रही थी।
विज्ञापन


छह महीने पहले हुई थी शहाना की शादी
चंदौसी। जनेटा निवासी शमशुद्दीन ने अपनी बेटी शहाना की शादी छह माह पहले अलावलपुर  निवासी नजर मोहम्मद के साथ की थी। शहाना अपने मायके में थी। मंगलवार को  सुबह घर की साफ सफाई के बाद कूड़ा फेंकने के लिए गई थी। परिजनों का रो रोकर  बुरा हाल है। मां रजिया बदहवाश है। सूचना पर ससुराल पक्ष के लोग मौके पर  पहुंच गए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें