फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कार्तिक पूर्णिमा पर लगाई आस्था की डुबकी, गूंजे जयकारे

Sat, 16 Nov 2024 03:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला/ जुनावई (संभल)। कार्तिक पूर्णिमा पर राजघाट व जुनावई क्षेत्र के गंगा घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। शुक्रवार को हर हर गंगे के जयकारों के साथ भोर से ही स्नान शुरू हो गया था। गंगा किनारे लगे मेले में महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की। इस दौरान गंगाघाट के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात रही। शुक्रवार को गंगा पर कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए चंदौसी, संभल, बहजोई समेत ग्रामीण अंचलों से हजाराें की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गंगा में स्नान कर विधिवत पूजा-अर्चना की। दुग्धाभिषेक कर परिवार के कल्याण के लिए मन्नत मांगीं। श्रद्धानुसार दान पुण्य भी किया। यहां घाट पर हवन पूजन भी किया गया। छोटे -छाेटे बच्चों के मुंडन संस्कार हुए। कई स्थानाें पर भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही गंगातट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जोकि शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मेले में खरीदारी की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने गंगा घाट पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था देखी। वहीं जुनावई के असदपुर, सांकरा और साधुमणि घाट पर भी आस्था का सैलाब दिखाई दिया। सुबह से शाम तक गंगातट पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान हर -हर गंग के जयकारों से गंगाघाट गूंजता रहा।
विज्ञापन

ट्रेनों में रही भीड़, बसों में भी मारामारी
राजघाट गंगातट पर सुबह से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालु निजी वाहनों के अलावा ट्रेन, बस आदि से गंगातट तक पहुंचे। सुबह चंदौसी स्टेशन पर अलीगढ़ जाने वाली ट्रेन में खासी भीड़ रही। जैसी ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो लोग उसमें सवार होने के लिए जद्दोजहद करने लगे। वहीं अलीगढ़ की ओर से आने वाली ट्रेन भी श्रद्धालुओं से भरी दिखी। सीट के लिए लोगों में धक्कामुक्की भी हुई। वहीं रोडवेज बस के अलावा प्राइवेट बसों और डग्गामार वाहनों से श्रद्धालु गंगातट तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें