चंदौसी। नगर पालिका चंदौसी की बोर्ड मीटिंग का एजेंडा जारी हो गया है। मीटिंग 27 जनवरी को प्रस्तावित हैं। सभासदों को एजेंडा भिजवा दिया है। एजेंडे में विकास कार्यों को सूचनात्मक रूप से रखा गया है। एक सभासद ने इस मामले में ईओ को पत्र भेजकर एजेंडे में शामिल बिंदुओं की विस्तार से सूचना मांगी है। बोर्ड मीटिंग सात माह बाद हो रही है। ऐसे में मीटिंग के दौरान हंगामा होने के आसार हैं।
नगर पालिका चंदौसी की बोर्ड मीटिंग 27 जनवरी को निर्धारित कर दी गई है। सभासद सरोज देवी ने इस मामले में ईओ को पत्र भेजकर एजेंडे में शामिल बिंदुओं के विषय में विस्तार से जानकारी चाही है पर अभी तक उन्हें सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। जून 2020 से बोर्ड मीटिंग नहीं हुई है। सभासदों के पास विकास कार्यों और समस्याओं का अंबार है। इस दौरान कई बार सभासद अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर पालिका को शिकायती पत्र भी सौंप चुके हैं, उनका समाधान नहीं हुआ। इनको लेकर बोर्ड मीटिंग में हंगामा होने की संभावना है।
बोर्ड मीटिंग का एजेंडा जारी हो गया है। एजेंडे में जो प्रस्ताव पालिका की ओर से रखे गए हैं, वह सूचनात्मक रूप से हैं। उनके विषय में जानकारी के लिए पालिका को पत्र लिखा गया था, पर कोई जवाब नहीं मिला है। बोर्ड मीटिंग में ही जवाब लिया जाएगा। सरोज देवी, सभासद
बोर्ड मीटिंग 27 जनवरी को होगी। एजेंडा जारी हो गया था। सभी सभासदों को भिजवा दिया है। मीटिंग में सभी बिंदु और प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी
राजकुमार, ईओ चंदौसी।