फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर संभल जिले में पुलिस की सतर्कता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या से ही संभल जिले में पुलिस की एहतियाती सतर्कता रही। संभल नगर में पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने पैदल मार्च किया। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में चेकिंग कराई। कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि संभल संवेेदनशील माना जाता है। इसलिए जिले में पुलिस की एहतियाती सतर्कता बढ़ाई गई है। संभल में शंकर चौराहे से पैदल मार्च शुरू हुआ जिसमें संभल, नखासा और हयातनगर की पुलिस साथ थी। रास्ते में चेकिंग कराई गई। रोडवेज और प्राइवेट बस अड्डों पर आने-जाने वाले वाहनों को चेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें